फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी के चार दिन पहले युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 06 May 2025 01:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Suspicious Death: चार दिन पहले युवक का शव संदिग्ध हालत में पोखरा के समीप मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन हत्या करने का गंभीर आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल, स्थानीय थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक युवक और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में शादी के चार दिन पहले युवक की संदिग्ध हालत में पोखरा के समीप से पुलिस ने शव बरामद किया है। परिजनों को युवक की मौत की खबर मिलते ही खुशी मातम में बदल गई। यह घटना गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरी तपसा गांव की है। युवक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले 24 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस घटना स्थल पर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले 24 वर्षीय अशोक यादव की सात मई को तिलक और 10 मई को शादी होनी थी। लेकिन मंगलवार सुबह डुमरी तपसा के समीप पोखरा के समीप से युवक का शव बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि बीते सोमवार शाम पांच बजे घर से निकला था। घर आने में देर हुई तो लगा कि सात मई को तिलक है, जिसके वजह से देर हो रही है। काफी देर तक घर नहीं आया तो खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें: पल भर में छिन गई आठ जिंदगियां, गांव में शादी की खुशी मातम में बदली, सीएम ने जताया दुःख
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जब गांव वाले आहर के पास पहुंचे तो देखा कि अशोक का शव पड़ा है। अशोक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि अशोक की शादी सिन्धुगढ़ थाना क्षेत्र के केवला गांव में ठीक हुआ था। 10 मई को बारात जाना था। शादी की पूरी तैयारी कर ली गई थी। वहीं, ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल

सभी पहलुओं पर छानबीन में जुटी पुलिस
इस संबंध में फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत ने बताया कि घटना की सूचना सुबह मिली है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें