फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े दूध व्यवसायी को मारी गोली, हालत नाजुक; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 19 Aug 2025 05:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar: अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान घायल ने आरोप लगाया कि उसे गंगा बिगहा गांव के मुनजी कुमार ने गोली मारी है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोग इसे कुछ दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के सदीपुर गांव के पास मंगलवार को बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक दूध व्यवसायी को गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पहले ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया। घायल व्यवसायी की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के गोरतारा गांव निवासी प्रिंस कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

अपराधियों ने पीछे से मारी गोली

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रिंस अपने घर से दूध लेकर ओबरा बाजार जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह सदीपुर-डिहरी गांव के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसका पीछा किया और पीछे से दो गोलियां मार दीं। दोनों गोलियां पीठ को छेदते हुए पेट से आर-पार हो गईं। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई और हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पढे़ं: सीवान में एनडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, कई विभागों ने लिया हिस्सा

विवाद और आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान घायल ने आरोप लगाया कि उसे गंगा बिगहा गांव के मुनजी कुमार ने गोली मारी है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोग इसे कुछ दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं पैसों के लेन-देन की बात भी सामने आ रही है। ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस दुश्मनी, लेन-देन और अन्य विवादों समेत सभी एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें