फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नदी में तैरता दिखा शव, इलाके में फैली दहशत; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 23 Dec 2025 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान जगरनाथपुर गांव निवासी ललन सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जी जिले में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन शुरू कर दी है। यह पूरा मामला गया जी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर थाना क्षेत्र के करियादपूर बाजार स्थित पैमार नदी पुल के समीप मंगलवार की अहले सुबह पानी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। शव दिखते ही स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना फतेहपुर थाने को दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए, जिससे माहौल गमगीन और तनावपूर्ण बना रहा। मृतक की पहचान जगरनाथपुर गांव निवासी ललन सिंह के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 

पढे़ं;  जीएमसीएच में बवाल, रसोई में काम कर रहीं जीविका दीदियों से जूनियर डॉक्टरों की मारपीट; कई घायल

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शव को बाहर निकालने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें