फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया में युवक की हत्या, पत्नी बोली- घर घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, ग्रामीणों ने ऐसा कहा

Sun, 23 Mar 2025 02:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar Police: बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। एक बार फिर अपराधियों ने 24 वर्षीय युवक को तेजधार हथियार से हत्या की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल बिहार पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
हत्या के बाद अतरी थाना की पुलिस छानबीन करते
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में अपराधियों ने 24 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। यह घटना गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के टेंटुआ टांड गांव की घटना है। मृतक की पहचान गया जिले के टेंटुआ टांड के रहने देवेंद्र चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र सुबोध चौधरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंटुआ टांड गांव में शनिवार की देर रात 24 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुबोध चौधरी के कुमार रूप में हुई है, जो उक्त गांव का ही रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक सुबोध चौधरी देर शाम घर से किसी काम के लिए निकला था। रात्रि में घर आया। पत्नी और बच्चे के साथ खाना खाकर सो गया। अचानक शनिवार की मध्य रात्रि सुबोध की पत्नी चिल्लाने लगी और लोगों को बताया कि अज्ञात लोग सुबोध को गोली मारकर हत्या कर दिया। हल्ला सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। जब लोगों ने शव को देखा तो सिर पर गंभीर चोट थी और खून से लथपथ था।

गांव वालों ने बताया कि किसी ने गोलीबारी की आवाज नहीं सुनाई पड़ी। लोगों ने आशंका जताया कि तेजधार हथियार से सुबोध के सिर पर वार किया गया होगा। जिसके वजह से मौत हुई है। हालांकि दबे जुबान से पति-पत्नी के बीच झगड़ा-झंझट के कारण भी हादसा का आशंका जता रहे हैं। उसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

हत्या के बाद अतरी थाना की पुलिस छानबीन करते

विज्ञापन

एफएसएल टीम की मदद से जांच में जुटी गया पुलिस
वहीं अतरी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सीनियर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि अतरी थाना क्षेत्र के टेंटुआ टांड गांव में 24 वर्षीय युवक की हत्या की खबर मिली है। स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर एफएसएल और तकनीकी टीम भेजा गया है। साथ ही हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: रोहिणी आचार्य बोलीं- बिहार में खून की होली अनवरत जारी है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें