पुलिस के साथ गिरफ्तार महिला अपराधी खुशबू कुमारी
गया में आठ साल से फरार चल रही पचास हजार रुपए की इनामी महिला अपराधी को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस महिला अपराधी की लंबे समय से तलाश थी, जो हत्याकांड के मामले में वांछित थी। गया पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर अतरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी महिला खुशबू कुमारी को गिरफ्तारी कर लिया गया।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar: तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी
इस संबंध में अतरी थाना की पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला आठ साल पूर्व निमचक बथानी थाना क्षेत्र के टुल्की बिगहा गांव में एक महिला की दो अपराधियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। उस दौरान हत्या कांड में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लेकिन आरोपी महिला खुशबू कुमारी फरार हो गई थी। उसके बाद आरोपी महिला की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी थी। गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस ने आरोपी महिला पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रही थी।
पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला अतरी थाना के कतलपुरा गांव में देखी गई। उसके बाद अतरी थाना की पुलिस ने योजना बनाकर छापेमारी करने कतलपुरा गांव पहुंची तो महिला सिपाही को देखकर भागने लगी। महिला पुलिस ने दौड़ कर आरोपी महिला खुशबू कुमारी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस अब आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतने वर्षों तक उसने कहां-कहां पनाह ली थी। किन-किन लोगों ने उसकी मदद की थी। हालांकि पुलिस पुछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मालूम हो कि निमचक बथानी थाना में 6 दिसंबर 2017 को पीड़ित उपेंद्र कुमार ने पत्नी की हत्या का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने कहा कि पूर्व से चली आ रही विवाद के कारण दो लोगों के साथ मिलकर आरोपी खुशबू कुमारी ने मेरी पत्नी की हत्या की है। थाने की पुलिस ने भादवि की धारा 302/34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।