फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार दिवस: सांस्कृतिक उत्सव का रंग बिखेरेगा महिला थीम आधारित नाटकोत्सव, 22 से 26 मार्च तक होगा भव्य आयोजन

Wed, 19 Mar 2025 08:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Day: बिहार दिवस के मौके पर महिला थीम पर आधारित पांच अलग-अलग नाटकों का मंचन किया जाएगा। इन सभी नाटकों की विशेषता यह होगी कि इनके मुख्य पात्र महिलाएं होंगी, जो नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक चेतना की कहानियों को मंच पर जीवंत करेंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे नाटकोत्सव का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार दिवस इस वर्ष और भी अधिक भव्यता और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया जाएगा। 22 मार्च से 26 मार्च तक चलने वाले इस पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जाएगा। राजधानी पटना के विभिन्न प्रतिष्ठित स्थलों पर इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें महिला सशक्तिकरण थीम पर आधारित नाटकोत्सव मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

विज्ञापन

 
महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाटकों का होगा मंचन
इस वर्ष बिहार दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रेमचंद रंगशाला विशेष केंद्र बनेगा। जहां महिला थीम पर आधारित पांच अलग-अलग नाटकों का मंचन किया जाएगा। इन सभी नाटकों की विशेषता यह होगी कि इनके मुख्य पात्र महिलाएं होंगी, जो नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक चेतना की कहानियों को मंच पर जीवंत करेंगी। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी समाज में जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bihar Sports University:शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान पर हो रहा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, जानें क्या कुछ होगा
विज्ञापन

 
गांधी मैदान में लगेंगे विशेष स्टॉल
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से गांधी मैदान में विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। आमजन को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी इन स्टॉल के माध्यम से सहज रूप से उपलब्ध होगी।
 
दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन
सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ सृजनात्मक प्रतिभाओं को भी मंच देने का प्रयास किया गया है। ललित कला भवन में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें पटना के विभिन्न स्कूलों के विशेष बच्चों की भागीदारी होगी। साथ ही पारंपरिक पटना कलम शैली पर आधारित विशेष कार्यशाला भी दर्शकों को बिहार की कलात्मक विरासत से रूबरू कराएगी।
 
संगीत प्रेमियों के लिए खास होगा यह महोत्सव
बिहार दिवस के आयोजन को यादगार बनाने के लिए संगीत प्रेमियों के लिए भी शानदार प्रस्तुतियों की व्यवस्था की गई है। इस उत्सव में मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य, सलमान अली, रितिक राज और प्रतिभा सिंह बघेल अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इन संगीतमय शामों में पारंपरिक लोकसंगीत से लेकर आधुनिक धुनों तक का संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:पुलों पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित, डीएम और परिवहन विभाग को भी मंत्री ने दिए निर्देश
 
राजधानी के प्रमुख स्थलों पर होंगे कार्यक्रम
इस भव्य आयोजन की रंगत और अधिक बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन गांधी मैदान, श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, रवींद्र भवन और प्रेमचंद रंगशाला में किया जाएगा। हर स्थल पर अलग-अलग कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिससे बिहार की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें