फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्ट वांटेड अपराधी पति की चुनावी रंजिश में हुई थी हत्या, अब कोर्ट में गवाही से पहले महिला नेत्री का मिला शव

Thu, 02 Jul 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

रोहतास की पूर्व मुखिया प्रत्याशी रानी खातून का शव औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र में सोन नहर से बरामद हुआ है। रानी खातून अपने पति कल्लू खान हत्याकांड की अहम गवाह थीं और 7 जुलाई को कोर्ट में उनकी गवाही होनी थी। पुलिस चुनावी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2021 के पंचायत चुनाव में रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के कोनार पंचायत से मुखिया पद की प्रत्याशी रहीं चर्चित महिला नेत्री रानी खातून के पति कल्लू खान उर्फ फिरोज खान की चुनावी रंजिश में हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में रानी खातून अहम गवाह थीं और इसी माह 7 जुलाई को कोर्ट में उनकी गवाही होनी थी। इससे पहले ही उनका शव औरंगाबाद जिले के बारूण थाना क्षेत्र स्थित सोन नहर से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस इस मामले को चुनावी रंजिश और पुराने हत्याकांड से जोड़कर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


मोस्ट वांटेड अपराधी था कल्लू खान
जानकारी के अनुसार, रानी खातून के पति कल्लू खान उर्फ फिरोज खान रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराइन गांव के निवासी थे। रोहतास पुलिस की नजर में वह मोस्ट वांटेड अपराधी था। वर्ष 2011 में जेल में बंद रहने के दौरान उस पर जेल से ही आपराधिक नेटवर्क संचालित करने के आरोप लगे थे। उस समय रोहतास के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने उसके विरुद्ध सीसीए लगाने की अनुशंसा की थी, जिसे बाद में स्वीकृति मिल गई। जेल से जमानत पर छूटने के बाद वर्ष 2022 में चुनावी रंजिश के दौरान कल्लू खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

चुनावी रंजिश और पुरानी दुश्मनी के एंगल पर जांच
बारूण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सोन कैनाल से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पहचान की प्रक्रिया के दौरान मृतका के पुत्र ने शव की पहचान अपनी मां रानी खातून के रूप में की। रानी खातून मूल रूप से रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के कैथी गांव की रहने वाली थीं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस चुनावी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


2021 पंचायत चुनाव से बनी थीं चर्चित चेहरा
रानी खातून की पहचान क्षेत्र में सक्रिय महिला नेत्री के रूप में थी। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में उन्होंने रोहतास के शिवसागर प्रखंड की कोनार पंचायत से मुखिया पद का चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव प्रचार के दौरान ही नवंबर 2021 में उनके पति कल्लू खान की घात लगाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब रानी खातून की संदिग्ध मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अपनी ही सरकार पर नाराज हुए मंत्री मदन सहनी! बोले- 'आरोपी डीएसपी की पोस्टिंग जख्म कुरेदने जैसी'
विज्ञापन


गुमशुदगी के 10 दिन बाद नहर में मिला शव
परिजनों के अनुसार, रानी खातून 27 जून को घर से सब्जी खरीदने के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने डालमियानगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र में सोन नहर से सटे भलुआ गांव की ओर जाने वाली पईन में एक महिला का शव बरामद हुआ। बाद में उसकी पहचान रानी खातून के रूप में हुई। पति की हत्या के बाद अब पत्नी की संदिग्ध मौत ने पूरे मामले को और अधिक गंभीर और रहस्यमय बना दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें