फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: लवली आनंद ने कहा- ‘2025 में 225, फिर से नीतीश’ नारा बनेगा हकीकत, भूरा बाल... विवाद पर भी बोलीं

Tue, 23 Sep 2025 04:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar Election 2025: सांसद लवली आनंद ने अपने पति एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन के हालिया बयान को सही ठहराया, जिसमें कहा गया था कि इस बार भूरा बाल तय करेगा कि राज्य के सिंहासन पर कौन बैठेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस पर अनावश्यक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
जहानाबाद में प्रेसवार्ता के दौरान जदयू सांसद लवली आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जदयू सांसद लवली आनंद ने मंगलवार को जहानाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार की नीतीश सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि लगातार ‘भूरा बाल साफ करने’ जैसी बातें कही जा रही हैं, जो गलत और गैर-जिम्मेदाराना हैं।

विज्ञापन

 
आनंद मोहन के बयान का किया समर्थन
सांसद लवली आनंद ने अपने पति एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन के हालिया बयान को सही ठहराया, जिसमें कहा गया था कि इस बार भूरा बाल तय करेगा कि राज्य के सिंहासन पर कौन बैठेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस पर अनावश्यक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
 
प्रशांत किशोर पर प्रतिक्रिया
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा मंत्री अशोक चौधरी पर 200 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप लगाने पर सांसद लवली आनंद ने कहा कि समय आने पर अशोक चौधरी उचित जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में जनता ही अंतिम निर्णय करेगी और ऐसे आरोपों का जवाब वक्त आने पर मिलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : इस नई मांग के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला गठबंधन टिकेगा? सीट और पद के लिए मची रार
 
केंद्र और राज्य सरकार के काम गिनाए
लवली आनंद ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चौमुखी विकास हो रहा है, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं पर लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या इन सुविधाओं का लाभ सभी जाति और धर्मों के लोग समान रूप से नहीं ले रहे हैं?
विज्ञापन

 
2025 चुनाव को लेकर दावा
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद ने कहा कि ‘2025 में 225, फिर से नीतीश’ का नारा हकीकत साबित होगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता किसी भी बहकावे या गुमराह करने वाली राजनीति में नहीं आएगी और एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें- Bihar: जिसकी शादी में पहुंचे थे सीएम नीतीश कुमार, उसे यूपी पुलिस ने क्यों पीटा? गिरिराज सिंह से भी है कनेक्शन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें