फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शशि रंजन ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, अलग होने की बताई ये वजह

Wed, 17 Sep 2025 07:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar Election: शशि रंजन ने कहा कि भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा मुझे उचित मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए मैंने अपने स्वाभिमान के तहत सभी पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि अब वह अपने समर्थकों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से अगले कदम का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
शशि रंजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में हलचल मच गई है। जहानाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान महराजगंज लोकसभा प्रभारी शशि रंजन ने अपनी प्राथमिक सदस्यता समेत भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम से जिले में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

शशि रंजन, जो वर्तमान में भाजपा की प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं, ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए 28 वर्षों तक काम किया और सबसे कम उम्र में युवा जिला अध्यक्ष बनने का गौरव भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा मुझे उचित मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए मैंने अपने स्वाभिमान के तहत सभी पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि अब वह अपने समर्थकों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से अगले कदम का निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें; 'सरकार बनी तो मंत्री जीवेश मिश्रा को जेल भेजेंगे', VIP सुप्रीमो सहनी ने इस बात पर बोला हमला

शशि रंजन ने पार्टी अध्यक्ष को भेजे पत्र में लिखा है कि मैं शशि रंजन, जहानाबाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष, पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देता हूं। मैं प्रदेश कार्यकारिणी से और सक्रिय सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं। 28 वर्षों तक संगठन के लिए काम करने का अनुभव मिला और संगठन द्वारा मुझे सम्मान भी मिला, जिसके लिए मैं आभारी हूं। शशि रंजन के इस्तीफे के बाद भाजपा के संगठन और स्थानीय राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें