फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खास अंदाज में मना पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, मां मंगलागौरी मंदिर में हवन व विशेष पूजा की गई

Wed, 17 Sep 2025 01:13 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गयाजी

सार

PM Modi 75th Day Celebration In Gaya Ji : गयाजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया गया। मां मंगलागौरी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन और विशेष पूजा कर उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन
पीएम मोदी के जन्मदिन अवसर पर मां मंगलागौरी मंदिर में की गई विशेष पूजा-पाठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 वर्ष के हो गए। देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता उनका जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उन्हें बधाई दी। मोक्षधाम गयाजी नगरी में भी पीएम मोदी का जन्मदिन विशेष अंदाज में मनाया गया। सुबह-सुबह बीजेपी कार्यकर्ता मां मंगलागौरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने खास पूजा-अर्चना और हवन किया। मंदिर परिसर में पीएम मोदी का तैलचित्र रखकर भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. पंकज मिश्रा के नेतृत्व में विशेष पूजा आयोजित की गई।

लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में 225 सीट जीतकर पीएम मोदी को जन्मदिन का खास तोहफ़ा देंगे।

ये भी पढ़ें-  Bihar Election 2025: अमित शाह आज बिहार चुनाव के सीट बंटवारे और प्रत्याशी पर बात करेंगे? बैठक का एजेंडा तय

जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है
डॉ. पंकज मिश्रा ने कहा कि जब पीएम मोदी स्वस्थ रहेंगे तभी देश स्वस्थ होगा और विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। पूजा और हवन के बाद श्रद्धालुओं व कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में दो सप्ताह तक मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: विश्वकर्मा पूजा पर नीतीश सरकार ने 16.5 लाख श्रमिकों के खाते में भेजी राशि, इस वेब पोर्टल का भी शुभारंभ
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें