फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: सम्राट चौधरी बोले- 'एक तरफ विकास, दूसरी तरफ विनाश', BJP प्रत्याशी को वोट देने की बताई बड़ी वजह

Wed, 22 Oct 2025 06:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar Election: सम्राट चौधरी ने कहा कि अब सवाल यह है कि वोट भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र जी को ही क्यों देना चाहिए? साथियों, एक तरफ विनाश है और दूसरी तरफ विकास के साथ विश्वास भी। एनडीए ने 15 वर्षों में बिहार को बदलने का काम किया है।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जी जिले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के गुरुआ प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान में एनडीए की ओर से एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में पहुंचे भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम आपके बीच वोट मांगने आए हैं। पहले जब सरकार में थे तो विकास की चर्चा करते थे, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में निरंतर विकास हो रहा था।

सम्राट चौधरी ने कहा कि अब सवाल यह है कि वोट भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र जी को ही क्यों देना चाहिए? साथियों, एक तरफ विनाश है और दूसरी तरफ विकास के साथ विश्वास भी। एनडीए ने 15 वर्षों में बिहार को बदलने का काम किया है।

विज्ञापन


पढे़ं; 'मेरी राजनीतिक हत्या करने की हुई थी कोशिश, लेकिन मैं झुका नहीं', महुआ में बोले चिराग पासवान
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस ने 40 साल और लालू प्रसाद यादव ने 15 साल बिहार को लूटने का काम किया। जब बिहार के विकास की बात होनी चाहिए थी, तब लालू यादव चारा घोटाले में फंसे हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जब जीटी रोड (फोरलेन) का निर्माण हो रहा था, तब लालू यादव के गुंडे उसमें दो प्रतिशत कमीशन मांगते थे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि अब बिहार में स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। कभी गया, नवादा और मुंगेर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कहे जाते थे। लेकिन आज लोग सुरक्षित माहौल में जी रहे हैं। मैं गारंटी देता हूं, अगर आज रात 12 बजे गुरुआ से पटना जाने में किसी ने रोका तो सम्राट चौधरी तुरंत इस्तीफा दे देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें