फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: निर्दलीय प्रत्याशी चुन्नू शर्मा का एनडीए और महागठबंधन पर हमला, क्या बोले; जानें

Tue, 21 Oct 2025 07:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar Election: एनडीए पर निशाना साधते हुए चुन्नू शर्मा ने कहा कि चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को जनता ने लोकसभा चुनाव में हराकर रिजेक्ट कर दिया था। इसके बावजूद वे अब पैसा और राजनीतिक समर्थन के जरिए चुनाव में मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
चुन्नू शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में निर्दलीय प्रत्याशी रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा ने प्रेस वार्ता कर एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों पर करारा हमला बोला।

चुन्नू शर्मा ने कहा कि दोनों प्रमुख गठबंधनों ने ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जिन्हें जनता ने पहले रिजेक्ट कर दिया है। उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवार राहुल कुमार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे घोसी विधानसभा से लगातार दो बार चुनाव हार चुके हैं। इसके बावजूद वे अपने पिता की राजनीतिक पहुंच के भरोसे अब जहानाबाद से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने दावा किया कि जहानाबाद की जनता ऐसे रिजेक्ट प्रत्याशी को स्वीकार नहीं करेगी।

विज्ञापन


पढ़ें: बेगूसराय में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, दिन में हुए विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया

एनडीए पर निशाना साधते हुए चुन्नू शर्मा ने कहा कि चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को जनता ने लोकसभा चुनाव में हराकर रिजेक्ट कर दिया था। इसके बावजूद वे अब पैसा और राजनीतिक समर्थन के जरिए चुनाव में मैदान में उतरे हैं।

वर्तमान चुनाव में वंशवाद राजनीति पर भी उन्होंने आलोचना की और कहा कि दो पूर्व सांसद अपने बेटों को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए मैदान में हैं, जबकि उनका जनता से कोई वास्तविक संबंध नहीं है। चुन्नू शर्मा ने दोनों पूर्व सांसदों से अपील की कि वे अपने बेटों को स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने दें, ताकि उनकी वास्तविक क्षमता सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें