फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बदमाशों ने बेटे के पास सोए बाप को मारी गोली, युवक को भनक तक नहीं लगी; ग्रामीणों ने यह बात बताई

Mon, 12 Feb 2024 07:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya Hindi News: इमामगंज डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि सलैया थाना क्षेत्र के पकरी गांव में एक व्यक्ति की हत्या गोली मारकर कर दी गई है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। हालांकि गांव वालों कुछ और आशंका जताई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया के इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के सलैया थाना क्षेत्र पकरी गांव में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पकरी गांव निवासी अशोक यादव (45) के रूप में हुई है। ग्रामीण सूत्रों की मानें तो उक्त व्यक्ति की हत्या भूमि विवाद या आपसी कलह में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची सलैया थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

 
इमामगंज डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि सलैया थाना क्षेत्र के पकरी गांव में एक व्यक्ति की हत्या गोली मारकर कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अनुसंधान में प्रथम दृष्टया हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल अभी कोई आवेदन नहीं आया है। फिर भी पुलिस अनुसंधान कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
 
हालांकि ग्रामीणों की मानें तो हत्याकांड का यह मामला संदेहास्पद है। बाप और बेटे दोनों एक ही कमरे में सोए हुए थे। इस दौरान अपराधियों ने बाप की गोली मारकर हत्या कर दी, लेकिन मृतक के बेटे को इसकी भनक भी नहीं लगी। इस बात को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें