फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: चर्चित भूमिहार नेता सुशील पांडेय की हत्या में शामिल हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, 12 साल से था फरार

Wed, 04 Jun 2025 07:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar: एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता का पता लगाने के लिए विभिन्न थानों से संपर्क किया गया है। औरंगाबाद पुलिस नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार अंकुश लगाने के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2013 में हुए चर्चित पिसाय ब्लास्ट कांड में वांछित हार्डकोर नक्सली कमलेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वही कांड है जिसमें भूमिहार समुदाय के चर्चित नेता सुशील पांडेय समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। विस्फोट इतना भयानक था कि मृतकों के शवों की पहचान कर पाना मुश्किल हो गया था। गिरफ्तार नक्सली कमलेश यादव रफीगंज प्रखंड के पड़राही गांव का निवासी है। पुलिस पिछले 12 वर्षों से उसे पकड़ने के लिए सक्रिय थी। बुधवार को उसे रफीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषिराज ने बताया कि औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के नेतृत्व में जिले को नक्सल और अपराध मुक्त बनाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खुफिया सूचना मिली थी कि कमलेश यादव रफीगंज इलाके में देखा गया है। सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन कर घेराबंदी की गई और सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान कमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कमलेश यादव ने पिसाय ब्लास्ट सहित कई नक्सली वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पिसाय ब्लास्ट में हुआ था सुशील पांडेय का अंत

विज्ञापन

एसडीपीओ के मुताबिक, वर्ष 2013 में कमलेश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर पथरा से पिसाय जाने वाली सड़क पर बारूदी सुरंग बिछाई थी। विस्फोट में सुशील पांडेय समेत सात लोग मौके पर ही मारे गए थे। इस वीभत्स घटना के बाद पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। शवों की हालत ऐसी थी कि उन्हें पहचानने में भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
 
पढ़ें: सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करें, पाएं सरकार से सम्मान और प्रोत्साहन; इस साल 84 लोग हुए सम्मानित

कमलेश यादव पर गोह थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 140/13 के तहत आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 324, 337, 307, 326, 435, 427, 302, आर्म्स एक्ट की धारा 27, विस्फोटक अधिनियम की धारा 3/4, CLA एक्ट की धारा 17 तथा यूएपीए एक्ट की धारा 10 के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं।

अन्य मामलों में संलिप्तता की भी हो रही जांच

विज्ञापन

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता का पता लगाने के लिए विभिन्न थानों से संपर्क किया गया है। औरंगाबाद पुलिस नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार अंकुश लगाने के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें