फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Topper 2026: किसान के बेटे की मेहनत लाई रंग, दसवीं में आठवां स्थान लाकर टॉप-10 में बनाई जगह

Mon, 30 Mar 2026 08:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar Board Topper 2026: औरंगाबाद के जोगिया गांव के अमन कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 में 483 अंक (97%) लाकर राज्य में आठवां स्थान हासिल किया। किसान परिवार से आने वाले अमन ने नियमित 6–7 घंटे पढ़ाई  से यह सफलता पाई। अब उनका लक्ष्य आईआईटी क्रैक करने का है।
विज्ञापन
परिवार और गांव के लोगों के साथ अमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की दसवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में औरंगाबाद के बारूण प्रखंड के जोगिया गांव के अमन कुमार ने राज्य भर में आठवां स्थान हासिल किया है। इस परीक्षा में अमन को 483 यानी 97 प्रतिशत अंक मिले हैं। अमन ने हाई स्कूल जोगिया कांस के छात्र के रूप में यह सफलता हासिल की है। अमन की सफलता से उसके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। 

किसान का बेटा है अमन
अमन के पिता पृथ्वी मेहता किसान हैं, जबकि मां अनीता देवी गृहिणी हैं। अमन दो भाई-बहन में सबसे छोटा है। बड़ी बहन सोनाली कुमारी जीएनएम की पढ़ाई कर रही हैं। अमन की सफलता पर उसके परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश हैं। माता-पिता का कहना है कि अमन ने अपनी सफलता से परिवार का मान-सम्मान बढ़ाया है।

सफलता के लिए स्थानीय कोचिंग सेंटर में भी की पढ़ाई
सफलता के लिए अमन ने स्कूल के अलावा जोगिया के एक कोचिंग सेंटर में भी पढ़ाई की। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद से यह सफलता मिली। अमन का कहना है कि मेहनत करने पर सफलता मिलती ही है। इसलिए उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा में सफलता के लिए हर दिन 6 से 7 घंटे मेहनत से पढ़ाई की। इसी का परिणाम उनकी सफलता में दिखाई देता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दसवीं परीक्षा में सारण का जलवा, एक सातवें, तो दो छात्रों ने आठवां स्थान लाकर टॉप-10 में बनाई जगह

 इंजीनियर बन देश की सेवा करेगा अमन
अमन का कहना है कि उनकी इच्छा अभियंता (इंजीनियर) बनने की है। इसके लिए वे आगे इंटर विज्ञान (गणित) की पढ़ाई करेंगे। साथ ही इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करेंगे। उनका लक्ष्य आईआईटी क्रैक करना है। अमन का कहना है कि सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता, मेहनत ही सफलता दिलाती है। इसे ही उन्होंने अपने जीवन का मूलमंत्र माना है। इसी मंत्र के सहारे उन्होंने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है और आगे भी इसी राह पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें