फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Result: बारूण की सेजल ने मैट्रिक परीक्षा में राज्य भर में लाया 5वां स्थान, शिक्षिका बनने की तमन्ना

Sun, 31 Mar 2024 07:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar Matriculation Examination Result: सेजल ने बताया कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि मैं स्टेट टॉपर्स में 5वीं रैंक पर आई हूं। उन्होंने कहा कि टॉपर बनकर काफी खुशी हो रही है। 
विज्ञापन
सेजल को मिठाई खिलाते माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक बोर्ड परीक्षा-2024 में औरंगाबाद के बारूण की बेटी सेजल कुमारी ने भी बाजी मारी है। वह बिहार बोर्ड के टॉपर लिस्ट में शामिल हुई हैं। उन्होंने 484 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में 5वीं रैंक लाकर बारूण सहित औरंगाबाद जिले का नाम रोशन किया है। सेजल की सफलता पर उनके घर में बधाई देने वालों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


‘विश्वास ही नहीं हो रहा कि टॉपर 5 बन गई
सेजल ने बताया कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि मैं स्टेट टॉपर्स में 5वीं रैंक पर आई हूं। उन्होंने कहा कि टॉपर बनकर काफी खुशी हो रही है। मेरी सफलता में माता-पिता के साथ ही स्कूल और कोचिंग के शिक्षकों का योगदान रहा।
 
‘टीचर बनना चाहती हैं टोला सेवक पिता की बेटी’
सेजल के पिता सुरेंद्र चौधरी टोला सेवक हैं, जबकि माता प्रमिला देवी गृहिणी हैं। सेजल ने कहा कि वह शिक्षिका बनना चाहती हैं। वहीं, स्टेट टॉपर बनने की बात सुनकर आसपास के लोग बधाई देने सेजल के घर पहुंच रहें हैं।
विज्ञापन


इस दौरान टोला सेवक कृष्ण चौधरी, मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, दिनेश सोनी, राजेश सोनी, शिक्षक कृष्ण कुमार, राजेश गुप्ता, राजेंद्र चौधरी, डॉ. श्याम नारायण नारायण गुप्ता सहित कई लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सेजल की लगातार कड़ी मेहनत का परिणाम है। सेजल ने बारुण सहित जिले का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्रा सेजल अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें