फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान से झलकी 34 चेहरों पर खुशी, मिले गुम हुए मोबाइल

Sat, 18 May 2024 08:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Aurangabad News: एसपी ने बताया कि बरामद हुए मोबाइल और स्मार्टफोन को सत्यापन के बाद उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद पुलिस आमजनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता के तहत ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
गुम मोबाइल मिलने से खिले लोगों के चेहरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुम अथवा चोरी हो गए स्मार्ट फोन और मोबाइल को बरामद करने के लिए औरंगाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान से 34 चेहरों पर खुशी छा गई है। पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने शनिवार को वास्तविक धारकों को उनका गुम या चोरी हुआ मोबाइल लौटाया। मोबाइल मिलते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। उनके चेहरों की मुस्कान देखने लायक रही।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस की तकनीकी शाखा द्वारा गुम या चोरी हुए स्मार्टफोन और मोबाइल की बरामदगी के लिए लगातार ऑपरेशन मुस्कान का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम और चोरी हुए मोबाइल की दर्ज घटनाओं को एकत्रित कर तकनीकी जांच कर मोबाइल फोन बरामद किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में मई के महीने में कुल 34 मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत आठ लाख 75 हजार रुपये है।
 

विज्ञापन

गुम मोबाइल मिलने से खिले लोगों के चेहरे - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इन्हीं बरामद हुए मोबाइल और स्मार्टफोन को सत्यापन के बाद उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद पुलिस आमजनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता के तहत ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें