फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: मैच शुरू होने से पहले बोधगया में दिखा अनोखा नजारा; बौद्ध भिक्षुओं ने भारत की जीत के लिए की पूजा

Sat, 14 Oct 2023 08:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

India vs Pak World Cup 2023: भारत बनाम पाक क्रिकेट मैच को लेकर बोधगया में बौद्ध भिक्षुओं के बीच भी काफी उत्साह देखा गया। इसमें भारतीय टीम की जीत के लिए मुकाबला शुरू होने से पहले बौद्ध भिक्षुओं ने विशेष पूजा की।
 
विज्ञापन
भारत बनाम पाक क्रिकेट मैच में भारत की जीत के लिए पूजा करते बौद्ध भिक्षु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप मुकाबले का क्रिकेट मैच हो रहा है। इसे लेकर बोधगया में बौद्ध भिक्षुओं के बीच भी काफी उत्साह देखा गया। यहां भारत की टीम की जीत के लिए मुकाबला शुरू होने से पहले बौद्ध भिक्षुओं ने सूत पाठ और विशेष पूजा अर्चना की। विशेष पूजा में विभिन्न राज्यों से आए दर्जनों बौद्ध भिक्षु शामिल हुए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महाबोधि मंदिर के पास गोलंबर पर बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध से भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष पूजा अर्चना की। वहीं, विशेष पूजा में शामिल बौद्ध भिक्षु सिलवंस ने बताया कि आज भारत और पाकिस्तान में मैच होने वाला है और हम सभी बौद्ध भिक्षु भारत के टीम के जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस विशेष पूजा में बोधगया के बौद्ध भिक्षु, बनारस के बौद्ध भिक्षु और अन्य राज्य के बौद्ध भिक्षु भी शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कामना कर रहे हैं कि हमारा भारत की टीम जीत का परचम लहराएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें