फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जेल से छूटे माओवादी नेता को रफीगंज पुलिस ने पकड़ा; NIA कर रही थी तलाश, बड़े खुलासे की उम्मीद

Sun, 21 Jan 2024 06:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Aurangabad Hindi News: रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर माओवादी नेता अनिल यादव को पचार गांव के पास से गिरफ्तार किया। वह एनआईए के एक केस में आरोपी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में माओवादी नेता अनिल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के लिए वांछित एक माओवादी नेता को औरंगाबाद के रफीगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद माओवादी नेता को पुलिस ने एनआईए को सौंप दिया है। एनआईए माओवादी नेता को आवश्यक पूछताछ और एनआईए के कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पटना रवाना हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, माओवादी नेता की गिरफ्तारी रफीगंज-कासमा पथ स्थित पचार गांव के पास से की गई है। गिरफ्तार माओवादी नेता अनिल यादव गोह प्रखंड बंदेया थाना क्षेत्र के सिमरहुआ गांव का निवासी है। माओवादी नेता चार माह पहले ही जेल से छूटा था। इस दौरान एनआईए ने उसके घर पर भी रेड की थी।

बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद अनिल यादव फिर से सक्रिय हो गया था। सक्रियता के बाद एनआईए सरगर्मी से उसे तलाश रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ पा रहा था। अंततः रफीगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनआईए को सौंप दिया।
विज्ञापन


रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि पुलिस ने एएसपी अभियान मुकेश कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर माओवादी नेता अनिल यादव को पचार गांव के पास से गिरफ्तार किया। वह एनआईए के एक केस में आरोपी है। पहले भी उसकी हथियार के साथ गिफ्तारी हुई थी। उस मामले में माओवादी नेता के खिलाफ रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज है। वह कई कांडों में पूर्व में भी जेल जा चुका है।
 
वर्तमान में इसकी गिरफ्तारी एएनआई में केस के मामले में हुई है। माओवादी नेता की गिरफ्तारी को एनआईए बड़ी सफलता मान रही है। माना जा रहा है कि एनआईए को माओवादी नेता से नक्सल संगठन के बारे में बेहद अहम और चौंकाने वाली जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें