फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नक्सली संगठन जेजेएमपी के मुख्य कर्ता-धर्ता समेत आठ नक्सली गिरफ्तार, इन मामलों में थी पुलिस को तलाश

Tue, 25 Mar 2025 06:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Aurangabad News: औरंगाबाद एसपी ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर नक्सली संगठन जेजेएमपी के आठ बड़े नक्सलियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र और अन्य चीजें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए हार्डकोर नक्सली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद की पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा स्पेशल ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के आठ बड़े नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र और अन्य सामान भी बरामद किया है। 

विज्ञापन

   
गिरफ्तार नक्सलियों में ये हैं शामिल
औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस और एसटीएफ द्वारा मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई की गई। इसमें नक्सली संगठन जेजेएमपी के आठ बड़े नक्सलियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र और अन्य चीजें बरामद की हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar:तुम चुप रहो! विधान परिषद में अचानक राबड़ी पर बरस पड़े Cm नीतीश; बोले- ये पार्टी तुम्हारी नहीं है
विज्ञापन

 
गिरफ्तार नक्सलियों में नबीनगर के माली थाना क्षेत्र के बेला खैरा निवासी बलि राम, बैरिया निवासी कृष्णा पाल, बीरबल बिगहा निवासी मिथलेश यादव, टंडवा थाना के पछियारी बेनी निवासी नरेश राम, झारखंड के पलामू जिले के जपला थाना के चंद्रगार निवासी छोटू सिंह, नबीनगर थाना के नावाडीह बड़ैन निवासी मिथलेश कुमार सिंह, कुड़वां-अंकोरहा निवासी छोटन कुमार और जसोईयां-मिर्जापुर निवासी लल्लू सिंह शामिल हैं।
 
खुफिया इनपुट पर हुई गिरफ्तारी
नक्सलियों की गिरफ्तारी औरंगाबाद के माली और नबीनगर थाना क्षेत्र से की गई है और अवैध आग्नेयास्त्र भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि बलि राम झारखंड जन मुक्ति परिषद(जेजेएमपी) का मुख्य कर्ता-धर्ता है। उसके बेला खैरा स्थित घर से 315 बोर की तीन राइफल, एक थारनेट, एक देशी राइफल, 13 जिंदा गोली-कारतूस, एक वॉकी टॉकी, सात सेट चितकबरा वर्दी, एक टोपी, एक बेल्ट, एक बैग और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि एक दिन इन नक्सलियों में से तीन मिथलेश कुमार सिंह, छोटन कुमार और लल्लू सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इन तीनों की निशानदेही पर पांच और नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।
 
उत्तर कोयल नहर के निर्माण में लगी कंपनी के बेस कैंप पर किया था हमला
उन्होंने बताया कि इन्हीं के समूह के एक दर्जन हथियारबंद नक्सलियों ने आठ मार्च को नबीनगर थाना क्षेत्र में कांडी के पास उत्तर कोयल नहर के निर्माण कार्य में लगी एक कंसट्रक्शन कंपनी के कैंप पर हमला कर मुंशी से लेवी की मांग की थी। लेवी न देने पर काम बंद कराने और जान मारने की भी धमकी दी थी। इस मामले को लेकर नबीनगर थाना में कांड संख्या 73/25 दर्ज किया गया था।         

यह भी पढ़ें- पलायन रोको नौकरी दो यात्रा:कन्हैया कुमार बोले- बिहार में रोजगार के मौके खत्म कर दिए गए, जिससे अपराध बढ़ रहे
विज्ञापन

 
भाकपा माओवादी के नाम पर मांगी थी लेवी
एसपी ने बताया कि जेजेएमपी के नक्सलियों ने उत्तर कोयल नहर के निर्माण में लगी कंपनी से लेवी की मांग भाकपा (माओवादी) के कोयल सोन सबजोनल कमिटी तथा नक्सली नितेश के नाम पर की थी। इस मामले की जांच के दौरान एसटीएफ की विशेष टीम ने खुफिया इनपुट जुटाया। इस दौरान तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर यह बात प्रकाश में आया कि 'झारखंड जन मुक्ति परिषद' (जेजेएमपी) के नक्सलियों के एक विशेष समूह द्वारा माओवादी के नाम पर इस करतूत को अंजाम दिया गया है। पूरी और ठोस जानकारी मिलने के बाद विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और औरंगाबाद जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई कर मामले में संलिप्त इन आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अवैध आग्नेयास्त्र भी बरामद किए।
 
कृष्णा पाल और नरेश राम हिस्ट्रीशीटर
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में कृष्णा पाल और नरेश राम हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों के खिलाफ औरंगाबाद जिले में पूर्व से कई नक्सली कांड दर्ज हैं, जिनमें आरोपपत्र समर्पित हैं। इसके अलावा पुलिस अन्य गिरफ्तार नक्सलियों का भी आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। झारखंड से भी इनके आपराधिक इतिहास के बारे में सूचना इकट्ठी की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें