फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: '11 साल बेमिसाल नहीं, 21 साल की है मोदी सरकार की उपलब्धियों की यात्रा' गयाजी में नित्यानंद राय बोले

Thu, 12 Jun 2025 06:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Gaya: नित्यानंद राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल योजनाओं को सरल होते हुए देखा है, बल्कि पहली बार आम नागरिकों की आवाज़ शासन व्यवस्था तक पहुंचती और नीतियों को प्रभावित करती दिखी है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोक्ष और ज्ञान की नगरी गयाजी पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ‘11 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 21 वर्षों की विकास यात्रा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह केवल 11 वर्षों की नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी के 2001 से शुरू हुए जनसेवा के 21 वर्षों की कहानी है। यह विकास, विरासत, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा है।

नित्यानंद राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल योजनाओं को सरल होते हुए देखा है, बल्कि पहली बार आम नागरिकों की आवाज़ शासन व्यवस्था तक पहुंचती और नीतियों को प्रभावित करती दिखी है। उन्होंने कहा कि भारत अब विकास और शौर्य का इतिहास रच रहा है।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद की उस भविष्यवाणी का उल्लेख किया जिसमें उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। इस संदर्भ में मंत्री ने कहा कि विवेकानंद का बाल्यकाल का नाम 'नरेंद्र' था और आज भारत को दिशा देने वाले प्रधानमंत्री का नाम भी 'नरेंद्र' है। एक नरेंद्र ने भविष्य देखा था, दूसरा नरेंद्र उसे साकार कर रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: नालंदा में तेज रफ्तार का कहर, साइकिल और बाइक की टक्कर में दो किशोरों की मौत

मंत्री ने बताया कि विकसित भारत की कल्पना चार मुख्य स्तंभों पर आधारित है। गरीब, युवा, किसान और महिलाएं। इन्हें प्राथमिकता में रखते हुए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। नित्यानंद राय ने कहा कि यह सिर्फ योजनाओं की नहीं, बल्कि लोगों की भावना को शासन व्यवस्था में स्थान देने की सफलता की कहानी है।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से भारत विश्व में एक शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और आत्मगौरव से परिपूर्ण राष्ट्र के रूप में उभरा है। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता व आमजन भी उपस्थित रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें