फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ओटीए में कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी में श्रेष्ठ कैडेट्स हुए सम्मानित, नौ दिसंबर को पासिंग आउट परेड

Tue, 05 Dec 2023 04:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

ओटीए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल पीएस मिन्हास ने कहा कि हमें सफलता के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। अनवरत प्रयास करते रहने से सफलता खुद हमारे पीछे आएगी।
विज्ञापन
कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

09 दिसंबर जून को देश की सबसे युवा प्री-कमीशन प्रशिक्षण अकादमी ओटीए गया में 24वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस)-42 कोर्स के 94 और स्पेशल कमीशन ऑफिसर्स (एससीओ)-51 कोर्स के 27 जेंटलमैन कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी के तौर पर कमीशन प्राप्त करेंगे। वहीं बिहार के तीन कैडेट्स भी सैन्य अधिकारी बनेंगे। इनमें शामिल मित्र देशों के सात कैडेट्स कमीशन प्राप्त कर अपने देशों की सेना का अंग बनेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार होंगे। 

विज्ञापन


कार्यक्रमों का होगा आयोजन 
ओटीए में आयोजित होने वाली 24वीं पासिंग आउट परेड के दौरान अकादमी ने विश्वस्तरीय सैन्य प्रशिक्षण संस्थान के कार्यक्रम को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इसके तहत पासिंग आउट परेड के दौरान युद्ध स्मारक सेवा, मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले, पासिंग आउट परेड और पिपिंग समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

शुक्रवार को होगा मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले 
पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को ओटीए में मल्टी एक्टिविटी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिम्नास्टिक्स, हाॅर्स शो, स्काई डाइविंग, डॉग शो के प्रदर्शन जैसे साहसिक कारनामों का प्रदर्शन सैन्य अधिकारी करेंगे। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
इन राज्यों के कैडेट्स बनेंगे भारतीय सेना में अधिकारी 
जानकारी के अनुसार शनिवार को आयोजित होने वाले 24वें पासिंग आउट परेड के बाद उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक 27 कैडेट्स सहित, असम के दो, बिहार के तीन, दिल्ली के छह, हरियाणा के 10, हिमाचल प्रदेश के छह, कर्नाटक के दाे, केरल के चार, मध्य प्रदेश के छह, महाराष्ट्र के चार, पंजाब के पांच, राजस्थान के नाै, तेलंगाना के एक एवं उत्तराखंड के 13 कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी बनेंगे। 

मित्र देशाें के सात कैडेट्स भी होंगे कमीशन 
इसके अतिरिक्त भूटान के पांच कैडेट्स सहित वियतनाम के दो कैडेट्स भी अपने देश की सेना में अधिकारी के रुप में कमीशन प्राप्त करेंगे। पासिंग आउट परेड के दौरान ओटीए, गया भारतीय सेना को 121 नए सैन्य अधिकारी सौंपेगा। इसके अतिरिक्त मित्र देशों के सात कैडेट्स भी अपने देशों की सेना में अधिकारी के रुप में कमीशन प्राप्त करेंगे।

हमें सफलता के पीछे भागने की जरूरत नहीं
ओटीए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह मिन्हास ने प्रशिक्षण अवधि में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि ओटीए में आयोजित होने वाले 24वें पासिंग आउट परेड के मुख्य भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार होंगे। कार्यक्रम के दौरान मीडिया और कैडेट्स को संबोधित करते हुए ओटीए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल पीएस मिन्हास ने कहा कि हमें सफलता के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। अनवरत प्रयास करते रहने से सफलता खुद हमारे पीछे आएगी। उन्होंने कहा कि अवार्ड, रिवार्ड, हिट्स और मिस हमारे जीवन का अंग है। लांग टाइम सक्सेस के लिए छोटी-छोटी सफलताओं को हासिल करते रहना जरूरी है।

देश का तीसरा प्रशिक्षण संस्थान है ओटीए गया 
बता दें कि अफसर प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) गया को 18 जुलाई 2011 को भारतीय सेना द्वारा तीसरी पूर्व-कमीशन प्रशिक्षण अकादमी के रुप में स्थापित किया गया था। इसकी औपचारिक शुरुआत 14 नवंबर 2011 को पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह द्वारा विधिवत उद्घाटन के बाद की गयी। अफसर प्रशिक्षण अकादमी, गया का प्रतीक चिह्न दो रंगों की पृष्ठभूमि है, ऊपरी आधा फ्रेंच ग्रे है जो ताकत और लचीलापन का प्रतीक है और निचला आधा लाल रंग का है जो न्योछावर को दर्शाता है। इस प्रीमियर अकादमी की दो प्रशिक्षण बटालियनों का नाम सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल और कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर रखा गया है। दो वीर अधिकारियों ने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। दो क्रॉस तलवारें ‘धर्मचक्र’ के ऊपर अकादमी प्रतीक चिन्ह बनाती हैं। नीचे एक स्क्रॉल में देवनागरी में अकादमी का ‘शौर्य ज्ञान संकल्प’ आदर्श वाक्य अंकित है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें