बिहार में जेलकर्मियों पर जेलों में मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ और प्रतिबंधित सामानों की तस्करी का आरोप लगता रहा है, लेकिन इस बार उन पर एक गैंगस्टर और उसकी बीवी को अवैध तरीके से जेल में मिलवाने का आरोप लग रहा है। मामले का खुलासा तब हुआ है, जबकि उस गैंगस्टर की बीवी गर्भवती हो गई।
दरभंगा में मारे गए दो इंजीनियरों की हत्या के आरोपी गैंगस्टर मुकेश पाठक की पत्नी पूजा कुमारी जेल में बंद है। अपहरण के एक मामले में उस पर मुकदमा चल रहा है। हाल में उनके गर्भवती होने का खुलासा हुआ, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जेल प्रशासन पर जेल के भीतर अवैध तरीके से मुकेश और पूजा की मुलाकात कराने का आरोप लगा। मामले की जांच में पूजा ने खुलासा किया कि वह अपने पति से शिवहर जेल के सहायक जेलर के कार्यालय में अक्सर मिला करती थीं। मुकेश और पूजा, दोनों ही अलग-अलग मामलों में शिवहर जेल में बंद थे।
(फोटो-डेलीमेल से)