फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashutosh Shahi Murder: मुजफ्फरपुर अदालत ने सुनवाई में CID की अर्जी स्वीकारी; आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा

Sat, 05 Aug 2023 05:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही सहित चार लोगों की हत्या के आरोपी मंटू शर्मा और गोविंद को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सीआईडी की अर्जी स्वीकार कर आरोपी शेरू-विक्कू शुक्ला को 24 घंटे और मंटू-गोविंद को 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर कोर्ट में आशुतोष शाही हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर मंटू शर्मा और शूटर गोविंद की पेशी के दौरान सीआईडी के इंस्पेक्टर अशोक कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान उनकी ओर से कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की गई। इस अर्जी में मामले की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर देने के लिए कोर्ट से प्रार्थना की गई। उसके बाद कोर्ट ने अर्जी को स्वीकार कर लिया। अर्जी स्वीकार करते हुए दोनों आरोपियों को 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर सीआईडी को सौंपने का आदेश दिया।

विज्ञापन


वहीं, मामले के अनुसंधानकर्ता ने एक दूसरी अर्जी भी दाखिल की। इसमें 24 जुलाई से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद आरोपी विक्रांत शुक्ला उर्फ विक्कू शुक्ला और पूर्व पार्षद शेरू अहमद को भी पुलिस रिमांड पर देने की कोर्ट से प्रार्थना की। उसके बाद कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए दोनों को 24 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर देने की अनुमति दे दी है।

आशुतोष शाही हत्याकांड के नामजद आरोपित मंटू शर्मा और शूटर गोविंद को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को पटना से मुजफ्फरपुर पुलिस लाइन लाया गया। शनिवार को दोनों की कोर्ट में पेशी हुई। यहां डॉक्टरों की टीम ने जांच कर उनकी स्थिति सामान्य बताई। इसके बाद वरीय अधिकारियों की टीम ने बारी-बारी से दोनों से पूछताछ की। इसके पहले मंटू और गोविंद को रामेश्वरम से प्लेन से पटना लाया गया। वहां शुक्रवार को सीआईडी और जिला पुलिस को सौंपा गया। एसटीएफ, सीआईडी और जिला पुलिस की टीम उन्हें लेकर मुजफ्फरपुर के लिए चली। रास्ते में दो जगह अलग-अलग गाड़ियों में दोनों को बैठाया गया। इधर, उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
विज्ञापन


भारी सुरक्षाबल रहा मौजूद
जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान मुजफ्फरपुर कचहरी परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया। दरअसल, मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही सहित चार लोगों की हत्या के आरोपी मंटू शर्मा और गोविंद को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। दो दिन पहले तमिलनाडु के रामेश्वरम से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। हवाई मार्ग से उन्हें एसटीएफ की विशेष टीम द्वारा बिहार लाया गया। फिर आज दोनों को मुजफ्फरपुर की सीबीआई-सीआईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। इस दौरान मंटू शर्मा पर संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन काफी सजग रहा। दोनों आरोपियों की पेशी से पहले ही एसटीएफ और जिला पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस बल अदालत परिसर पहुंच चुका था।

डॉलर को पचास हजार का बाउंड देने पर मुक्त करने का आदेश
इससे पहले आशुतोष शाही हत्याकांड के नामजद आरोपी सैयद कासिम उर्फ डॉलर की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत आवेदन पर एडीजे 14 के कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने अधिवक्ता सैयद कासिम हसन उर्फ डॉलर को पचास हजार का बाउंड देने पर नगर थानाध्यक्ष सह मामले के जांचकर्ता को मुक्त करने का आदेश दिया। अब जमानत पर सुनवाई के लिए सात अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। कोर्ट ने जांचकर्ता को यह आदेश दिया है कि सात अगस्त को जमानत पर सुनवाई के दौरान केस डायरी के साथ मौजूद रहें। हालांकि शनिवार को जमानत पर सुनवाई के दौरान नगर थानाध्यक्ष सह मामले के जांचकर्ता मौजूद रहे। लेकिन कोर्ट के सवालों संतुष्टिजनक उत्तर नहीं दे पाए।

सैयद कासिम उर्फ डॉलर की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत की याचिका पर पिछले मंगलवार को जिला जज मनोज कुमार सिंह ने सुनवाई कर ‘नो कर्सिव स्टेप’ (जबरदस्ती कोई कदम न उठाने) का आदेश दिया था। अधिवक्ता सैयद कासिम हसन उर्फ डॉलर की ओर से उनके अधिवक्ता दिलीप कुमार ने 28 जुलाई को जिला जज मनोज कुमार सिंह की कोर्ट में अग्रिम जमानत आवेदन दाखिल किया था। उसपर जिला जज ने सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था।

ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा मारवाड़ी हाई स्कूल के पास बीते 21 जुलाई को अधिवक्ता कासिम हुसैन उर्फ डॉलर के घर पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान उनके तीन निजी गार्ड जख्मी हो गए थे। जहां इलाज के दौरान उसी रात दो की मौत हो गई थी। जबकि तीसरे ने सोमवार की रात को दम तोड़ दिया। घटना में अब तक चार की मौत हो चुकी है।

इन्हें बनाया गया है आरोपी
मृतक प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी दीपंदिता के बयान पर 22 जुलाई को नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई थी। उसमें सारण के बहलोलपुर थाना परसा निवासी मंटू शर्मा, मनियारी थाना के सिलौत गजपति निवासी गोविंद कुमार, बेगूसराय जिले के मझौल थाना क्षेत्र निवासी रणंजय ओंकार सिंह, काजीमोहम्मदपुर थाना के छाता चौक निवासी विक्रांत कुमार उर्फ विक्कु शुक्ला, नगर थाना के लकड़ीढाही निवासी अधिवक्ता कासिम हुसैन उर्फ डॉलर और इमामगंज निवासी पूर्व पार्षद शेरू अहमद को आरोपित किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें