फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद का दाहिना हाथ गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला गिरफ्तार, मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Thu, 09 Jan 2020 12:25 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला - फोटो : Social Media
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का कभी दाहिना हाथ माने जाने वाले गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला को पटना से मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है। जहां कोर्ट में पेशी के बाद उसे 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस कमिश्नर संतोष रस्तोगी ने बताया कि उसकी बेटी हमारी हिरासत में है। उसने हमें बहुत जानकारियां दी हैं। हमारे सूत्रों ने भी उसके पटना आने की पुष्टि की थी। हमने उसे जक्कनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। 

बता दें कि एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने शुक्रवार देर रात लकड़ावाला की बेटी सोनिया लकड़ावाला उर्फ सोनिया शेख को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। जब वह देश छोड़ कर नेपाल भागने की तैयारी में थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लकड़ावाला पहले दाऊद के साथ था लेकिन छोटा राजन के अलग होने पर वह उसके साथ चला गया। साल 2008 में लकड़ावाला छोटा राजन से भी अलग हो गया और अपनी अलग गैंग बना ली।
विज्ञापन


 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें