फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में महादलित महिला के साथ गैंगरेप, विरोध करने पर जमकर की पिटाई, मौत

Mon, 16 Jul 2018 08:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना 
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजपुर में एक महादलित महिला की पिटाई करने और गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना जिले के पवना थाना क्षेत्र के खोपीरा गांव की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर शाम खोपीरा गांव निवासी एक महादलित महिला को मनियछ गांव के तीन युवक कथित तौर पर बरगला कर गांव से दूर ले गए। इसके बाद उन्होंने 45 वर्षीय महिला से कथित तौर पर गैंगरेप किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई भी की। बाद में तीनों आरोपी पीड़िता को बेहोश हालत में छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन

 
घर नहीं आने पर पीड़िता के परिजनों ने गांव समेत आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह जब गांव के लोग मवेशी चराने खेत में गए तो उन्होंने पीड़िता को बेहोश हालत में पड़ा देखा। पीड़िता को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें