फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : चलती कार में गैंगरेप; आधी रात में स्टेशन पर मिली थी गाड़ी, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला जिंदगी बर्बाद

Thu, 24 Aug 2023 06:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar Police : बिहार में स्टेशन के बाहर अलग-अलग तरह के गैंग किस हद तक सक्रिय हैं और क्या कर सकते हैं, यह एक बार फिर सामने आया है। गाड़ी में गैंगरेप कर किशोरी को अर्धनग्न हालत में पिता के साथ फेंक दिया।
विज्ञापन
rape in car
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में चलती गाड़ी में गैंगरेप हुआ। कोलकाता से समस्तीपुर जंक्शन पिता के साथ उतरी किशोरी को बेहोश कर गैंगरेप के बाद उसे उसी हालत में सड़क किनारे अपराधी फेंक कर चले गए। 16 अगस्त की रात करीब एक बजे समस्तीपुर से चकमहेसी के बीच वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोगों मो. सलाउद्दीन और मो. अलाउद्दीन के साथ यशवंत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो ने बारी-बारी से रेप किया था। तीनों नशाखुरानी गैंग के सदस्य हैं। एसपी विनय तिवारी ने गिरफ्तारी की औपचारिक जानकारी देते हुए गैंगरेप की पुष्टि भी की।
विज्ञापन

 

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता से पिता के साथ आई
समस्तीपुर जिले में चकमहेसी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति 16 अगस्त की रात करीब 1 बजे कोलकाता से समस्तीपुर जंक्शन पर उतरे। स्टेशन से बाहर निकलते ही एक शख्स ने उनसे पूछा कि आपको कहां जाना है? पूछने वाले को जवाब मिला कि चकमहेसी जाना है। फिर पूछने वाले शख्स ने बताया कि उसका घर पूसा है, वह भी घर जाने वाला है। साथ चलने का ऑफर किया। किशोरी के पिता उसके चकमे में आ गए और बोलेरो में बैठ गए। बोलेरो में पहले से दो और लोग बैठे थे। सभी लोग चकमहेसी के लिए रात करीब 1.30 बजे निकले।

गाड़ी में ही किया गैंगरेप
मुक्तापुर के पास उनमें से एक शख्स ने बातचीत के दौरान दोनों बाप बेटी को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। किशारी अर्धबेहोशी में थी, जबकि पिता बेसुध हो गए। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने उसके पिता को बेहोशी की हालत में पूसा रोड में सड़क किनोर फेंक दिया। फिर तीनों में से दो बदमाशों ने चलती गाड़ी में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दरिंदों ने इस कुकृत्य के बाद किशोरी को सकरा थाना क्षेत्र में बेहोशी की स्थिति में सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया। उन लोगों ने दोनों के रुपये और मोबाइल आदि भी लूट लिए।
विज्ञापन

घटना में गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल 
स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जब दोनों को जब होश आया तो पता चला वह बाप-बेटी हैं। फिर किशोरी ने जब आपबीती सुनाई तो सभी के होश उड़ गए। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम बनाई, जिसमें नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या के साथ पूसा के चंद्रकांत गौरी, चकमहेसी के चंद्रप्रकाश टिड्डू आदि शामिल थे। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैशाली जिले के बेलसर थाने के मिसरीलिया गांव निवासी मो. सलाउद्दीन, मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाने सतपुरा गांव के मो. अलाउद्ददीन और इसी थाने के यशवंत कुमार के रूप में की गई है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश नशाखुरानी गिरोह के सदस्य हैं और स्टेशन पर भोलेभाले यात्रियों को अपने जाल में फंसाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें