फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Motihari News: घर से युवक को बुलाकर दोस्तों ने मारा चाकू, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, रास्ते में तोड़ा दम

Thu, 14 Dec 2023 12:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: मोतिहारी में एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। जहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि युवक को उसके दोस्तों ने फोनकर घर से बाहर बुलाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
युवक को मारा चाकू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में घर से बुला कर एक युवक को चाकू गोद कर गंभीर रूप से घायल कर सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। घायल युवक को इलाज के लिए मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि मृतक युवक पिपरा कोठी थाना के मठिया गांव के सतेंद्र यादव का 21 वर्षीय आदित्य के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में मृतक के भाई पिपरा कोठी के प्रमुख रजनीश यादव ने बताया कि मेरे चाचा का बेटा आदित्य को दो गांव के ही धीरज और सन्नी घर से बुलाकर बुधवार की रात्रि करीब आठ बजे ले गए। रात 11 बजे के करीब फोन कर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उसने बताया कि गांव के ही धीरज और सन्नी ने उसे मारा है। उसके बाद उसकी मौत हो गई।

मृतक अपने घर इकलौता पुत्र था
बताया जा रहा है कि मृतक आदित्य अपने पिता का इकलौता पुत्र था। वह अभी मैट्रिक का परीक्षा देने के बाद वह घर पर ही रह रहा था।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
पिपरा कोठी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली की एक युवक को चाकू मार कर सड़क किनारे स्कूल के पास फेंका गया है। घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें