फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bettiah: दोस्त ने दोस्त की चाकूओं से गोदकर की हत्या, क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ था विवाद

Wed, 27 Mar 2024 02:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah: बेतिया में क्रिकेट खेलने के दौरान उत्पन्न हुए विवाद के बाद दोस्त ने अपने जिगरी दोस्त को सुनसान जगह ले जाकर चाकू गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के रमपुरवा महनवा पंचायत स्थित बकुलिया टोला की है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट खेलने के दौरान उपजे विवाद में युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक के भाई अवसाद आलम ने बताया कि मंगलवार को क्रिकेट खेलने के दौरान बकुलिया टोला गांव निवासी उसके दोस्त अरशद आलम (19), मासूम आलम सहित अन्य दोस्तों से क्रिकेट खेलने के दौरान झगड़ा हो गया। हालांकि बात वही खत्म हो गई, उसके बाद भाई शमशाद घर आ गया और फिर इफ्तार करने के बाद मगरिब की नमाज पढ़ने गया और घर आ गया। उसके बाद उसके दोस्त अरशद और मासूम का फोन आया, फोन आने के बाद उसके दोस्तों ने उसे बुलाकर सिकरहना नदी किनारे सुनसान जगह ले गए और चाकू गोदकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


जब परिजन शमशाद को खोजने लगे तो उसका कहीं आता पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब शमशाद नदी किनारे चिखने चिल्लाने लगा, तब गांव की तरफ भी उसकी आवाज आने लगी। जिसके बाद गांव से लोग सिकराहना नदी के तरफ गए तो देखा कि शमशाद घायल अवस्था में नदी किनारे छटपटाते हुए चिल्ला रहा है। परिजन तथा ग्रामीण आनन-फानन में शमशाद को उठाकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
वहीं जीएमसीएच में भी उसके इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें