फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत

Wed, 27 Mar 2024 01:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : होली के अगले दिन भाभी को पहुचाकर लौटने के क्रम में अगता वाहन ने कुचल दिया जिसमें युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में बुधवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल डाला। इस हादसे में युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के नारायणी फोरलेन पर हुई है। मृतक की पहचान मनीष कुमार (27) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फतुहा थाने को दी। सूचना मिलते ही फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। फतुहा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


भाभी को पहुंचाकर लौटने के क्रम में हुआ हादसा
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि जहानाबाद घोसी निवासी शंभु प्रसाद के पुत्र मनीष कुमार अभी पटना सिटी में रह रहे थे। बुधवार को मनीष अपनी भाभी को लेकर खुसरूपुर गए थे। आज खुसरूपुर से वापस वह अपनी मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी क्रम में फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के मदद करने के पहले हो गई मौत
घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि टक्कर मारने वाली गाड़ी वहां से फरार हो गई। मनीष कुमार बीच सड़क पर गिरकर छटपटा रहे थे। तभी आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बात की सूचना उन्होंने फतुहा थाने को दी। फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि किस गाड़ी से टक्कर लगी है इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें