राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से हाथों सम्मानित होने के लिए रविवार को देश भर से स्वतंत्रता सैनानियों का जत्था पटना पहुंचने लगा है। सोमवार को राष्ट्रपति पटना के श्रीकृष्ण स्मारक सभागार में इन्हें सम्मानित करेंगे।
सम्मान के रूप में खादी का बैग (झोला), गांधी टोपी, महात्मा गांधी के कोटेशन पर तैयार गांधी सूक्ति किताब, स्मारिका और मिथिला पेंटिंग की हुई भागलपुर सिल्क की शॉल दी जाएगी। सम्मान समारोह में तीन स्वतंत्रता सेनानियों के अनुभवों को भी सुना जाएगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे।