फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार के पूर्णिया में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, चालक गिरफ्तार

Sat, 01 Apr 2023 05:47 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

मृतकों की पहचान रिक्की कुमार साह (14), हाफिज शब्बीर (42), हाफिज रुबैद (26) और सरबुल (30) के रूप में हुई है, जो आसपास के गांवों के निवासी हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद के मुताबिक घटना जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर बायसी अनुमंडल में हुई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रिक्की कुमार साह (14), हाफिज शब्बीर (42), हाफिज रुबैद (26) और सरबुल (30) के रूप में हुई है, जो आसपास के गांवों के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि अनुमंडल पुलिस अधिकारी आदित्य कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने ट्रक का पता लगाकर उसे जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें