फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गया जिले में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली मार गिराए गए

Wed, 17 Mar 2021 02:44 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, गया
विज्ञापन
Naxal encounter - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के गया जिले में सीआरपीएफ के जवानों ने मंगलवार को चार नक्सलियों को मार गिराया। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने कहा कि मारे गए नक्सलियों की पहचान अमरेश सिंह भोक्ता, शिवपूजन यादव, सीता भुइयां और उदय पासवान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 205 कोबरा बटालियन ने बिहार पुलिस के साथ नक्सलियों के खिलाफ डुमरिया थाने के तहत एक विशेष अभियान चलाकर इन्हें मार गिराया। नक्सलियों के पास से तीन एके सीरीज के हथियार और एक इनसास राइफल मिली है।

बता दें, इससे पहले भी भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार की सुबह चार नक्सलियों को मार गिराया था। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन में अत्याधुनिक हथियारों की बरामदगी हुई थी।
विज्ञापन


एसएसबी आईजी संजय कुमार के अनुसार, मुठभेड़ सुबह लगभग 4.45 बजे हुई थी। इस मुठभेड़ एक सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि हमें वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के आसपास के जंगलों में छिपे माओवादियों के एक समूह के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। उन्हें पकड़ने के लिए हमने एक ऑपरेशन की योजना बनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें