पूर्व विधायक रामचंद्र यादव का मधुबनी जिला में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे यादव के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक जुझारु और कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि यादव सदैव समाज के उपेक्षितों के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहे। क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए आवाज उठाते रहे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने यादव के आत्मा की चिर शांति के प्रार्थना की तथा उनके परिजनों से फोन पर बात करके उन्हें सांत्वना दी।