फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी से हैवानियत करने वाले पूर्व आईएएस फरार

Thu, 04 Jul 2013 05:33 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
15 साल की घरेलू नौकरानी के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले पूर्व आईएएस ललन सिंह, पत्नी प्रभा सिंह समेत फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पती-पत्नी और उनके बॉडीगॉर्ड की गिरफ्तारी वारंट के लिए पुलिस ने न्यायालय में याचिका भी दायर कर दी है।

तीनों के विरुद्ध सुनियोजित रूप से मारपीट, हत्या का प्रयास दुराचार का प्रयास करने संबंधी आईपीसी की धारा 341, 323, 324, 326, 307, 354 के तहत महिला थाने में मामला दर्ज किया है।

पुलिस की निगरानी में पीड़िता का इलाज पीएमसीएच में कराया जा रहा है। आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
ललन सिंह मुख्य रूप से उत्तरप्रदेश बलिया के रहने वाले हैं।  

यह था मामला
नौकरानी रीता के मुताबिक इन लोगों ने मारपीट की और पत्थर से उसका बांया हाथ तोड़ दिया। रीता की आंखों में भी काफी चोटें आई हैं। गरम लोहे से दागे जाने के कारण रीता के पैर, पीठ, पेट, छाती व अंदरूनी हिस्से में जलने के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद रीता किसी तरह पूर्व आईएएस अधिकारी के बोरिंग रोड स्थित राज लक्ष्मी अपार्टमेंट से 30 जून को भाग निकली। भागकर वह अपने गांव परसा बाजार थाने के एतवारपुर पहुंची।

उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद रीता को लेकर उसका भाई राजकुमार व मां मीना देवी बुद्धा कॉलोनी थाने पहुंचे।

पुलिस ने रीता को घायल देख कर कुछ देर के लिए इसे सड़क दुर्घटना मान लिया और उसे फौरन इलाज के लिए आयकर गोलंबर स्थित गार्डिनर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें