फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व IAS की हैवानियत,गर्म लोहे से हर जगह दागा

Wed, 03 Jul 2013 05:04 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के पूर्व आइएएस अधिकारी ललन सिंह, उनकी पत्नी प्रभा सिंह व उनके बॉडीगार्ड पर 15 साल की नौकरानी रीता ने आरोप लगाया है कि लोहा गरम कर उसको दागा गया।
विज्ञापन


रीता के मुताबिक इन लोगों ने मारपीट की और पत्थर से बांया हाथ तोड़ दिया। रीता की आंखों में भी काफी चोटें आई हैं। गरम लोहे से दागे जाने के कारण रीता के पैर, पीठ, पेट, छाती व अंदरूनी हिस्से में जलने के निशान हैं।

घटना के बाद रीता किसी तरह पूर्व आईएएस अधिकारी के बोरिंग रोड स्थित राज लक्ष्मी अपार्टमेंट से 30 जून को भाग निकली। भागकर वह अपने गांव परसा बाजार थाने के एतवारपुर पहुंची।
विज्ञापन


उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद रीता को लेकर उसका भाई राजकुमार व मां मीना देवी बुद्धा कॉलोनी थाने पहुंचे।

पुलिस ने रीता को घायल देख कर कुछ देर के लिए इसे सड़क दुर्घटना मान लिया और उसे फौरन इलाज के लिए आयकर गोलंबर स्थित गार्डिनर अस्पताल भेज दिया।

वहां से लौटने के बाद जब पुलिस ने मां मीना देवी से जब घटना के संबंध में बयान लिया, तो उसके भी होश उड़ गये।
इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद महिला थाने में पूर्व आइएएस ललन सिंह, उनकी पत्नी प्रभा सिंह व बॉडीगार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

इधर, मामला दर्ज होने के बाद बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष संजय कुमार व महिला थानाध्यक्ष मृदुला कुमारी की टीम ने राजलक्ष्मी अपार्टमेंट में छापेमारी की, लेकिन फ्लैट में ताला लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें