फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती नहीं मिली तो काट डाला बच्ची का हाथ

Tue, 02 Jul 2013 11:16 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की राजधानी पटना में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। फिरौती के पूरे पैसे न देने पर बदमाशों ने एक 8 साल की मासूम बच्ची का हाथ काट दिया।
विज्ञापन


यह घटना राजधानी पटना में राजेंद्र नगर रेलवे टर्मिनल के बाहर रोड नंबर 12 पर हुई। घायल बच्ची उजमा आरा धनबाद के रहने वाले टेलर ए.हक अंसारी की बेटी है।

मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक भी पहुंचा और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

एक साल पहले अंसारी के चार साल के बेटे जुल्फिकार का दो युवकों बशीर कुंजारा और राजा कुंजारा ने अपहरण कर लिया था।

तब अपहरणकर्त्ताओं ने अंसारी से दो लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। अंसारी ने फिरौती तो दे दी लेकिन फिर से एक लाख रुपए की मांग कर दी गई।

इसके बाद अंसारी ने डीजीपी शिकायत करने का फैसला लिया। वह अपनी पत्नी, बड़े बेटे नजीम और बेटी के साथ डीजीपी के पास शिकायत करने जा रहे थे।

इसी दौरान उन्हें राजेंद्र नगर रेलवे टर्मिनल के बाहर अपहरणकर्ता मिल गए। उनके साथ अंसारी का भांजा बॉबी खान और दो अन्य लोग भी आए थे।

अंसारी के अनुसार जब वे अपने परिवार के साथ भागने लगे तो बेटी उजमा पीछे छूट गई और बदमाशों ने उसका हाथ काट दिया। उन्होंने अंसारी से 14 हजार रुपए भी छीन लिए।

पुलिस को इस घटना की जानकारी 24 घंटे बाद मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें