फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood News: 16 जिलों के करीब 63 लाख लोग प्रभावित, सीएम नीतीश ने किया हवाई दौरा

Wed, 05 Aug 2020 04:30 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ से 16 जिले प्रभावित (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार में मंगलवार को बाढ़ से मरने वालों की संख्या 19 पहुंच गई, साथ ही प्रदेश के 16 जिलों के 63,60,424 लोग प्रभावित हो चुके हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार में अब तक बाढ़ के कारण कुल 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से दरभंगा जिले में सबसे अधिक सात, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार और सिवान में दो लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा भी किया। 

  

राज्य के 16 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले के 120 प्रखंडों के 1152 पंचायतों की 63,60,424 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। यहां से निकाले गए 4,40,507 लोगों में से 17,916 लोग 17 राहत शिविरों में रह रहे हैं।

बाढ़ के कारण विस्थापित हुए लोगों को भोजन कराने के लिए 1,365 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। दरभंगा जिले में सबसे अधिक 15 प्रखंडों के 199 पंचायतों के 18,61,960 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव और राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमें तैनाती की गई हैं।
विज्ञापन


इन जिलों में बाढ़ का कारण अधवारा समूह नदी, लखनदेई, रातो, मरहा, मनुसमारा, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक, कदाने, नून, वाया, सिकरहना, लालबेकिया, तिलावे, धनौती, मसान, कोसी, गंगा, कमला बलान, करेह एवं धौंस नदी के जलस्तर का बढ़ना है।

जल संसाधन विभाग के मुताबिक, बागमती नदी सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में बूढ़ी गंडक नदी, कमला बलान नदी मधुबनी में, अधवारा नदी सीतामढ़ी में, खिरोई दरभंगा में और घाघरा सिवान में मंगलवार को खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें