बिहार में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां राज्य के मोहनिया शहर में भभुआ रोड स्टेशन पर लालकिला एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर चार महिलाओं समेत पांच की मौत हो गई है। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्ची व एक पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होने के लिए शुक्रवार को उसका इंतजार कर रहे थे।
लेकिन ये लोग शाम प्लेटफॉर्म नंबर तीन के बजाय ट्रैक पर खड़े थे। तभी ट्रैक पर लालकिला एक्सप्रेस आ गई जिसकी चपेट में ये सभी लोग आ गए। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है कि वो कहां के निवासी हैं।
मुगलसराय डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) पंकज सक्सेना ने कहा कि मुगलसराय डिवीजन पूर्वी केंद्रीय रेलवे (ईसीआर) जोन का हिस्सा है जिसका मुख्यालय बिहार के हाजीपुर में है। उन्होंने कहा कि जब घटना हुई तो लालकुआं एक्सप्रेस हावड़ा से गोरखपुर जाने के रास्ते पर थी। सक्सेना ने कहा कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है।