फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: राजद विधायक उपेंद्र पासवान पर जानलेवा हमला

Fri, 02 Feb 2018 09:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में बेगूसराय के बखरी से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक उपेंद्र पासवान पर जानलेवा हमला हुआ है। बदमाशों ने उनके आवास में गोलियां दागी। इस हमले में विधायक तो बच गए लेकिन एक शिक्षक के घायल होने की खबर है। 
विज्ञापन


<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Bihar: Miscreants opened fire at the house of RJD MLA from Bakhri, Upendra Paswan, in Begusarai. MLA escaped unhurt, 1 other person injured.</p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/959450826589851649?ref_src=twsrc%5Etfw">February 2, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

जानकारी के मुताबिक कुछ अपराधियों ने विधायक उपेंद्र पासवान के घर पर गोलियां चलाई। मोटरसाइकिल पर आए दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और मौका-ए-वारदात से भाग निकले। गोलीबारी में कुम्हारसो विद्यालय के प्रधानाध्यापक के घायल होने की खबर मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने उपेंद्र पासवान पर हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग विरोधियों को निशाना बना रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें