फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही व बॉडीगार्ड हत्याकांड; छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Mon, 24 Jul 2023 05:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

सोमवार को आशुतोष शाही के परिजन एसएसपी राकेश कुमार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। साथ ही, सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएसपी ने कार्रवाई का पूरा भरोसा दिया है। इस मामले में बिहार के बाहर भी स्पेशल टीम छापेमारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही व बॉडीगार्ड हत्याकांड में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें छह लोगों को नामजद किया गया है। इनमें मंटू शर्मा, गोविंद कुमार, धनंजय ओंकार, विक्रांत कुमार उर्फ बिक्कु शुक्ला, सैयद कासिम हुसैन उर्फ डॉलर अधिवक्ता और वार्ड नंबर 44 के पूर्व पार्षद शेरू अहमद आरोपी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, परिजन के बयान के आधार पर मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर सोमवार को आशुतोष शाही के परिजन एसएसपी राकेश कुमार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। साथ ही, सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएसपी ने कार्रवाई का पूरा भरोसा दिया है। इस मामले में बिहार के बाहर भी स्पेशल टीम छापेमारी में जुटी हुई है। मुजफ्फरपुर पुलिस की एसआईटी की छह अलग-अलग टीम के साथ एसटीएफ की टेक्निकल टीम और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी जांच में सहयोग कर रहे हैं। इस बीच घटना के समय वकील के चैंबर में मौजूद रहे पूर्व वार्ड पार्षद शेरू को पुलिस ने हिरासत में लिया है। रविवार देर रात तक पुलिस प्राथमिकी के लिए आवेदन का इंतजार करती रही। हालांकि, देर रात मामला दर्ज किया गया।

उच्च स्तरीय पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में आठ-दस लोगों की भूमिका पर आशुतोष शाही के करीबी आशंका जता रहे हैं। इनमें बड़े प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल हैं। 100 से ज्यादा लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल और टावर लोकेशन खंगाली जा रही है। आशुतोष शाही के घर का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जाएगा। इससे पता चलेगा कि वकील के घर निकलने से पहले आशुतोष शाही किन लोगों के साथ बैठे थे। वकील और आशुतोष शाही के बीच मोबाइल पर हुई बात की जांच पुलिस के लिए सबसे ज्यादा अहम है।
विज्ञापन


दरअसल, बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उसके बॉडीगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में आशुतोष के साथ दो बॉडीगार्ड की मृत्यु हो गई थी। जबकि, एक बॉडीगार्ड और वकील का अब भी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें