फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव का आटा न खरीदने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
लालू यादव ने रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे लोगों से उनका पतंजलि आटा ना खरीदने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि रामदेव भी आसाराम की राह पर चल रहे हैं और जल्द ही उनका भी वही हश्र होगा।
विज्ञापन


लालू ने मकर संक्रांति के मौके दही चूड़ा भोज का आयोजन किया था, वहीं पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने रामदेव पर निशाना साधा।

योग गुरु रामदेव ने हाल ही में लालू को ‘कंस’ कहा था। इससे पहले रामदेव ने लालू से मोदी को सपोर्ट करने की अपील की थी।

लालू ने की राहुल की तारीफ

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफों के पुल बांधे हैं। उनका मानना है कि राहुल में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं और वह ‘सांप्रदायिक’ नरेंद्र मोदी से ज्यादा बेहतर साबित होंगे।

लालू ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘क्या कमी है उनमें? क्या वह किसी सांप्रदायिक दंगे में दागी हैं या फिर किसी विशेष समुदाय के खिलाफ अपराध में शामिल हैं?’

गौरतलब है कि चारा घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद जेल से बाहर निकलने के बाद से ही लालू ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस से गठबंधन के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी के तहत वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात कर चुके हैं।

राजद प्रमुख ने कहा, ‘हो सकता है राहुल की तारीफ करने पर उन्हें ‘चापलूस’ कहा जाए, लेकिन सच्चाई यही है कि राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं।’
विज्ञापन

मोदी के पक्ष में बाबा रामदेव

कई महीने पहले हरिद्वार छोड़ चुके बाबा रामदेव इन दिनों कई राज्यों में शिविर लगाकर अप्रत्यक्ष रूप से ‘मोदी मुहिम’ में जुटे हुए हैं।

बिहार और उड़ीसा राज्यों में बाबा के प्रात: और सायंकालीन शिविरों की संख्या बढ़ा दी गई है।

भगलपुर में बाबा रामदेव ने कहा था कि लालू आदर्श यदुवंशी बनें और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं।

उन्होंने लालू से अपील की थी कि वो कांग्रेस का साथ छोड़ दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें