फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव से गायब है उत्सव का माहौल, टिकट के लिए भी मारामारी कम

Sun, 27 Sep 2020 07:03 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
लालू यादव, नीतीश कुमार - फोटो : SELF
विज्ञापन

पिछली बार के मुकाबले इस बार पढ़ना का चुनावी माहौल सूना-सूना सा लग रहा है। टिकट दावेदारों का हुजूम सड़कों से गायब है। पहले कोई ढोल नगाड़ों के साथ टिकट की दावेदारी करने आता था तो कोई गाजे-बाजे व तामझाम के साथ। लेकिन इस बार गाड़ियों के काफिले भी नहीं इस बदले मिजाज का असर कारोबार पर भी हुआ है।

विज्ञापन


होटल से लेकर बैनर होर्डिंग का कारोबार प्रभावित
पिछले चुनाव को याद करें तो चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही टिकट के दावेदार अपने समर्थकों के साथ पटना में डेरा जमा लेते थे। पटना पहुंचे यह सियासी लोग अलग-अलग होटल में एक साथ कई रूम बुक करवाते थे। इस बार ऐसा नहीं है। इसलिए होटल का कारोबार भी प्रभावित है। यही नहीं विधायक फ्लैट और पार्टियों के कार्यालय के नजदीक की खाली दुकानें भी सूनी पड़ी है। झंडा बेचने और प्रचार सामग्री की दुकानों पर भी कम लोग दिख रहे हैं।

सिर्फ पटना ही नहीं बिहार के तमाम शहरों का यही हाल है। पोस्टर, बैनर, हैंडबिल और कैलेंडर छापने वालों का भी कारोबार इस बार न के बराबर है। इतना ही नहीं चुनाव प्रचार के लिए गाड़ियों की बुकिंग अभी शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


वर्चुअल प्रचार पर जोर
चुनाव के दौरान कमाई की उम्मीद पाले कारोबारी इस बार निराश हैं। कोरोना के कहर ने कारोबार को लगभग रोक सा दिया है। नेता भी वर्चुअल प्रचार पर ही ज्यादा जोर दे रहे हैं। पूर्वी चंपारण जिले के चकिया में पेट्रोल पंप का संचालन करने वाले डॉक्टर गौरव मिश्रा बताते हैं कि चुनाव के दौरान डीजल और पेट्रोल की मांग काफी बढ़ जाती थी। इस बार पहले से ही मांग कम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें