फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छपरा में महिला कार्यपालक सहायक की फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 30 Mar 2026 10:25 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Bihar: छपरा के बसाढ़ी पंचायत भवन में कार्यपालक सहायक प्रियंका कुमारी का शव फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है, जबकि सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
घटनास्थल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बसाढ़ी गांव स्थित पंचायत भवन में एक महिला कार्यपालक सहायक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत महिला की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के महमदपुर रसूलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है, जो सदर प्रखंड अंतर्गत बसाढ़ी पंचायत में कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


शादीशुदा थीं मृतका
घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रियंका कुमारी शादीशुदा थीं और उनके दो बच्चे भी हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, ससुराल पक्ष के साथ उनके संबंध ठीक नहीं चल रहे थे, जिस कारण वे गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरांद रोड स्थित अपने मायके में रह रही थीं और वहीं से नौकरी कर रही थीं।

'आखिरी बार शनिवार को हुई थी बेटी से बात'
इस संबंध में मृतका के पिता मदन राय ने बताया कि उनकी बेटी से अंतिम बार शनिवार को दोपहर तक बातचीत हुई थी, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑन रहने के बावजूद रिसीव नहीं हो रहा था। इससे परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पंचायत भवन के पास प्रियंका की स्कूटी खड़ी मिली, जिससे आशंका और गहरी हो गई। इसके बाद परिजनों ने पंचायत भवन का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर जब अंदर झांककर देखा गया, तो प्रियंका का शव फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पिता ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि पति, ससुर और देवर सहित अन्य लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: अब दरभंगा से शंघाई का सफर आसान, इंडिगो ने शुरू की उड़ान, पहले दिन 18 यात्री हुए रवाना
विज्ञापन


सुसाइड नोट बरामद
वहीं, सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें