फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देना था बेटी का दहेज, बाप ने बैंक में डाला डाका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के भागलपुर की पुलिस का दावा है कि एक पिता ने बेटी का दहेज जुटाने के लिए बैंक में डाका डाला। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों की गिरफ़्तारी और उनके पास से छह लाख रुपये बरामद करने का भी दावा किया है।
विज्ञापन


भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बीबीसी को बताया कि कुछ लोगों ने 26 मई को भागलपुर के घंटाघर में बिहार ग्रामीण बैंक को लूटा था।

पुलिस अधीक्षक का कहना है, ''गिरफ़्तार लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने दहेज की रकम जुटाने के लिए डकैती की थी।''
विज्ञापन

'लूट में रिश्तेदार भी शामिल'

पुलिस का ये भी दावा है कि इस लूट का मुख्य अभियुक्त कन्हैया यादव बैंक डकैती समेत कई मामलों में पहले से ही नामज़द है।

पुलिस के अनुसार, ''कन्हैया ने इस बार अपनी सबसे छोटी बेटी के दहेज के लिए डाका डाला। इसमें उसके दामाद और अन्य रिश्तेदार भी शामिल थे।''

जानकारी के मुताबिक़ कन्हैया यादव को दहेज में पांच लाख रुपये देने थे। पुलिस का कहना है कि डाके के बाद कन्हैया ने दहेज की रकम पहुंचाने के लिए लड़के वालों से संपर्क भी किया लेकिन पुलिस के दबाव के कारण ऐसा नहीं हो पाया। पुलिस कन्हैया समेत अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए छापे मार रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें