फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident News: नहीं रुक रहा रफ्तार का कहर, सुपौल में सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, तीन अन्य लोग घायल

Tue, 11 Apr 2023 01:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

सुपौल जिले में मंगलवार की सुबह एनएच 57 पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची भपटियाही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में बाप-बेटे की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना एनएच 57 पर झाझा गांव के पास हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भपटियाही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनीया गांव निवासी इंदल राय (45) अपने बेटे संतोष राय (24) और एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से सिमराही बाजार में मवेशी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान एनएच 57 झाझा गांव के पास बाइक घुमाने के दौरान दूसरे बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना में इंदल राय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि संतोष राय की मौत सदर अस्पताल में हो गई। वहीं, तारानंद राय का इलाज जिला मुख्यालय स्थित निजी नर्सिंग होम में जारी है।

विज्ञापन

शोक में डूबे परिजन

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार नदी थाना क्षेत्र के बेला सरोजा गांव निवासी शिक्षक बेचू प्रसाद साह मिडिल स्कूल कमलदहा जा रहे थे। उनका इलाज डीएमसीएच दरभंगा में चल रहा है। भपटियाही थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृतक इंदल राय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद सभी घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल शिक्षक बेचू प्रसाद साह को डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। जबकि तारानंद राय और संतोष राय को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। एनएच 57 में झाझा गांव के कट के पास आए दिन दुर्घटना होती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कटिंग बंद कराने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें