फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : अमर शहीद खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी के नाम से 2017 में लिया गया बिजली कनेक्शन बकाया, नोटिस

Tue, 21 Feb 2023 09:14 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने कारनामा कर दिया है। अमर शहीद खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी के स्मारक संस्थान के नाम से 2017 से बिजली कनेक्शन दिया। अब डिसकनेक्शन नोटिस दिया है। इसे शहीदों को नोटिस के नाम से वायरल किया जा रहा।
विज्ञापन
यह नोटिस वायरल हो रहा है। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में बिजली बोर्ड को भंग कर बनाई गई बिजली कंपनियों में से एक नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने कारनामा कर दिया है। अमर शहीद खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी स्मारक स्थान को बिल भरने का नोटिस जारी किया है। इसमें भुगतान नहीं होने पर 22 फरवरी को बिजली कनेक्शन काटने की जानकारी दी गई है। यह नोटिस मंगलवार को इस नाम पर वायरल हुआ कि शहीदों से बिजली बिल का भुगतान करने कहा जा रहा है। 'अमर उजाला' ने वायरल लेटर के बाद बिल की पूरी कॉपी निकाली तो सामने आया कि यह कनेक्शन 2017 में जारी किया गया था और किसी पदाधिकारी या पदेन अधिकारी का जिक्र नहीं होने के कारण इसे इस तरह से वायरल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों के नाम पर बिजली बिल की हकीकत देखें यहां। - फोटो : अमर उजाला
किसी पदाधिकारी का जिक्र नहीं, इसलिए परेशानी
'अमर उजाला' ने नोटिस के बिल की पुष्टि की। यह बिल मूल रूप से शहीदों के नाम पर बने स्मारक स्थान के नाम पर है, जिसका पूरा नाम- SAHID KHUDIRAM BOSE-PRAFUL CHAUKI SMARAK ASTHAN है। इसे सरकारी उपभोक्ता श्रेणी में रखा गया है, मतलब भुगतान सरकार को करना होता है। तकनीकी दिक्कत यह है कि शहीद खुदीराम बोस-प्रफुल्ल चाकी के नाम पर बने स्मारक स्थान के किसी पदेन अधिकारी के नाम से यह बिल जारी नहीं हो रहा, जिसके कारण कोई इसके भुगतान को लेकर गंभीर नहीं। सामान्यत: ऐसे संस्थानों में सचिव के नाम से बिल जारी होता है या संरक्षक के नाम पर कनेक्शन लिया जाता है और भुगतान जिला कोषागार के जरिए होता है। 

स्मारक स्थान का बिजली का कनेक्शन नहीं कटेगा
नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि बिल भुगतान की जिम्मेदारी सहारा इंडिया परिवार पर थी। उनके माध्यम से अब तक बिजली बिल नहीं जमा किया गया है। जिलाधिकारी से बात हुई है। उन्होंने ने एसडीओ पूर्वी को निर्देश दिए हैं।  कार्यपालक अभियंता आश्वासन दिया कि खुदीराम बोस प्रफुल्ल चौकी स्मारक स्थान का बिजली का कनेक्शन नहीं कटेगा। 

93 हजार पुराना बकाया, 38 हजार विलंब शुल्क
बिल में जिक्र है कि 93,810 रुपये का बकाया था। उसपर 38,957 रुपये विलंब अधिभार है। इसके अलावा ताजा बिल मिलाकर कुल 1,38,391 रुपये का भुगतान करना है। अगर 22 फरवरी तक भुगतान होता है तो यह बिल 1,36,943 रुपये होगा। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें