राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) ने प्रेस कांफ्रेंस कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा खुलासा किया है। आरजेडी ने नीतीश कुमार पर हमला साधते हुए 26 साल पुराने सीता राम हत्या केस की गवाही दिखाई।
सीनियर आजेडी नेता जगन्नाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा 'नीतीश कुमार धारा 302 के तहत मर्डर और आर्म्स एक्ट के आरोपी हैं।'
Nitish Kumar is accused in a murder case under section 302 and also Arms Act: Jagdanand Singh, RJD pic.twitter.com/UNwdQJivMV
— ANI (@ANI_news) July 31, 2017
बिहार में जारी उठापटक के बीच आरजेडी के इस खुलासे से नीतीश और लालू के बीच आई खाई और गहरी हो गई है। इसके साथ ही इस नए खुलासे के साथ ही बिहार की सियासय के गरमाने के आसार हैं।
इससे पहले बीते गुरुवार को लालू यादव ने मीडिया के सामने एक एफआईआर दिखाई थी जिसके जरिए उन्होंने नीतीश पर आरोप लगाए थे कि नीतीश कुमार ने खुद सीताराम सिंह को गोली मारी थी। लालू ने कहा कि 16 नवंबर 1991 को हुई हत्या के लिए नीतीश जिम्मेदार हैं। एफआईआर में साफ जाहिर है नीतीश पर 147, 148, 149, 302, 307 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ।