फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, CM ने प्रभावित परिवारों को चार लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की

Tue, 20 Sep 2022 02:41 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
बिजली गिरने से 50 की मौत - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अलग-अलग हिस्सों में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने के कारण ग्यारह लोगों की सोमवार को मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक पीड़ित परिवार के सदस्यों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कुमार ने एक बयान में बताया कि पूर्णिया और अररिया जिलों में चार-चार और सुपौल में तीन लोगों की आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। 

पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और दुर्घटना से बचने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी किए जा रहे सुझावों का पालन करने की भी अपील की। कुमार ने कहा, घर पर रहें और खराब मौसम में सुरक्षित रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें