बिहार विधान परिषद की नौ रिक्त सीटों के लिए छह जुलाई को चुनाव होंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस बात की जानकारी दी है। आयोग ने बताया है कि इस संबंध में 18 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
नामांकन भरने की आखिरी तारीख 25 जून होगी और इसके बाद 26 जून को नामांकन की जांच की जाएगी। वहीं, उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 29 जून होगी। इसके बाद छह जुलाई को मतदान होंगे। इसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी।